बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र के ग्राम क़नौना में एक विधवा महिला के खेत में खड़ी फसल पर जबरन ट्रैक्टर चलाकर नष्ट करने का की घटना प्रकाश में आई है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित विधवा महिला बबली निवासी क़नौना ने शिकायत दी है कि उसके पति की बीमारी के कारण दो माह पूर्व मृत्यु हो गई थी। उसके बाद से उसका देवर जबरन घर से निकालने की धमकी दे रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर देवर ने खेत में खड़ी उसकी फसल पर जबरन ट्रैक्टर चला दिया। उसके मना करने पर गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि थाने पर लिखित शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई। तहसील दिवस में शिकायत देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया उसके दो पुत्री है जिसके कारण देवर व ससुर उसे जबरन घर से निकालना चाहते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...