कौशाम्बी, दिसम्बर 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। पिपरी थाना क्षेत्र के नूरपुर हाजीपुर गांव निवासी अंकित तिवारी ने बताया कि 10 दिसंबर की रात वह स्थानीय बाजार से घर लौट रहा था। गांव में राम नरेश यादव के घर के सामने एयरपोर्ट थाने के मनकापुर गांव का मिंदर सिंह ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। उसने ट्रैक्टर से बाइक में टक्कर मार दी। पीड़ित के मुताबिक इसका विरोध करने पर आरोपी ट्रैक्टर चालक ने अपने साथी पंकज सिंह निवासी गांजा गांव व तीन-चार अन्य लोगों के साथ मिलकर पीट दिया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। एसएचओ सिद्धार्थ सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.