ट्रैक्टर चढ़ाकर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी डेढ़ महीने बाद गिरफ्तार
इटावा औरैया, मार्च 31 -- पछायगांव थाना क्षेत्र में बारात से पहले दूल्हे के परिवार पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को करीब डेढ़ महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जैतपुरा गांव निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 13 फरवरी को उसके भतीजे गोविंद की शादी का कार्यक्रम चल रहा था और बारात भरथना जानी थी। सुबह करीब 8 बजे पुरानी रंजिश के चलते राजेंद्र प्रसाद उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसी दौरान राजेंद्र प्रसाद ट्रैक्टर लेकर आया और जान से मारने की नीयत से घर में घुसाकर परिजनों पर चढ़ा दिया। इस हमले में रामकुमार के भाई देवीचरन, उनकी बेटी ममता, तथा रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.