औरैया, अप्रैल 19 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर वैश्य गांव में खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया। डॉक्टर ललित मोहन ने अंशु और ब्रजेश की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें चिचौली रेफर कर दिया, जबकि राहुल और लाल सिंह का प्राथमिक उपचार किया गया। पहले पक्ष की ओर से मिथलेश कुमारी ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात उनके जेठ के दरवाजे पर एक ट्रैक्टर खड़ा था। उनके पुत्र राहुल द्वारा ट्रैक्टर के बारे में पूछने पर अंशु, विवेक, हिमांशु, सुधांशु, सीपू, दीपक और लाल सिंह समेत अन्य लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके पति ब्रजेश और पुत्र राहुल के साथ मारपीट करने लगे। शोर...