मेरठ, मार्च 12 -- किनौनी गांव में खेत में काम करने के बाद घर लौट रहे किसान का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में किसान बाल-बाल बचा। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों-मजदूरों ने जेसीबी द्वारा ट्रैक्टर को निकलवाया। किनौनी निवासी किसान सत्यवीर गुर्जर गुरुवार को ट्रैक्टर लेकर खेत पर काम करने गया था। लौटते समय चालक का ट्रैक्टर से नियंत्रण हट गया और ट्रैक्टर सड़क किनारे खेत में पलट गया। ट्रैक्टर के पलटने से किसान उछल कर दूर जा गिरा। वहां से गुजर रहे भाजपा नेता पंकज चौहान, दयाल त्यागी, सचिन प्रधान मिर्जापुर आदि ने फोन पर घटना की जानकारी गांव में एवं शुगर मिल पर मौजूद जेसीबी को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची जेसीबी से ट्रैक्टर का गहरे खेत से निकाला गया। तब जाकर लोगों एवं नेताओं ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.