ट्रैक्टर खाई में पलटा, मकान की रेलिंग तोड़ी
कौशाम्बी, मई 19 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव स्थित टॉवर के समीप मंगलवार सुबह ओवरलोड बालू लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मकान की रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। ट्रैक्टर पभोषा से बालू लादकर पश्चिमशरीरा की ओर जा रहा था। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रैक्टर से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना तेज था कि ट्रैक्टर सीधे सड़क किनारे स्थित ठाकुर राजेश सिंह के मकान की रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर मालिक ने मकान को हुए नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- कटिहार: मकई लदा ओवरलोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, बाल बाल बचा ड्राइवर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.