ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर 4.35 लाख की ठगी
हरदोई, जुलाई 3 -- मल्लावां। ट्रैक्टर बेचने के नाम पर 4.35 लाख की धोखाधड़ी और बाद में ट्रैक्टर की चाबी छीनकर वाहन वापस ले जाने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार पर मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम नौसजिया निवासी कल्लू ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके चचेरे बहनोई संजू और भांजे सुभाष निवासी गंगपुरवा मजरा कन्नौज ने उसे एक ट्रैक्टर दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है ट्रैक्टर के बारे में कहा गया कि वाहन फाइनेंसर के पास खींचकर आया है। पीड़ित के अनुसार, 27 अक्तूबर 2025 को वह संजू और सुभाष के साथ तिर्वा कोतवाली के खालेपुरवा निवासी राघवीर उर्फ गुलशन और शेर सिंह के घर पहुंचा। वहां ट्रैक्टर का सौदा 4.35 लाख में हुआ। उसने दो लाख नकद दिए पर आरोपियों ने पैसों की कमी का हवाला देकर ट्रैक्टर नहीं दिया। अगले दिन 28 अक्तूबर को उसने गल्ला मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.