ट्रैक्टर खराब होने पर सड़क पार कर रहे युवक को कार ने रौंदा, मौत
महाराजगंज, अप्रैल 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह में सोमवार को एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खराब होने पर अपना ट्रैक्टर किनारे खड़ी कर सड़क पार कर रहे एक 25 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार रही कार ने जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सैलदह उर्फ कलवदह निवासी नीरज यादव (25) पुत्र शुभनाथ यादव अपना ट्रैक्टर लेकर फरेंदा की ओर आ रहा था। जैसे ही वह बाजारडीह के पास पहुंचा कि अचानक ट्रैक्टर खराब हो गया। इसके बाद उसने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ी की और खुद सड़क पार करने लगा। इसी दौरान सोनौली की तरहफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की ठोकर इतनी तेज थी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.