ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद में मारपीट, 8 जख्मी
बिहारशरीफ, जून 8 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव में जमीन पर ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में एक ही परिवार के आठ लोग जख्मी हो गये। जख्मी महेश यादव, ललिता देवी, निभा कुमारी, आरती कुमारी, सिंपी कुमारी, सिमरन कुमारी, प्रतिमा कुमारी व अन्य का इलाज मॉडल अस्पताल में कराया गया है। जख्मी ने बताया कि उनकी जमीन पर गांव के ही रतन कुमार जबरन ट्रैक्टर लगा रहा था। उनके परिजनों ने विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के लोग जख्मी हो गये। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पीड़ित ने आवेदन दिया है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद में मारपीट, 8 जख्मी एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार) यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.