उन्नाव, फरवरी 15 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र में मियागंज-संडीला मार्ग पर रविवार को सामने अचानक ट्रैक्टर आ जाने से डस्ट लादकर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक और दो श्रमिक ट्रक के केबिन में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक हमीरपुर जिले के थाना बिवांर क्षेत्र के पाटनपुर गांव निवासी चालक नंद किशोर पुत्र जौहरी चला रहा था। उसके साथ पड़ोसी धीरज पुत्र रामभजन और मौलवी खेड़ा निवासी श्रमिक दिलीप पुत्र देवी प्रसाद मौजूद थे। तीनों हमीरपुर से ट्रक में डस्ट लादकर औरास की ओर जा रहे थे। ट्रक जैसे ही मकबूल खेड़ा गांव के आगे माइनर के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक ट्रॉल...