ट्रैक्टर के रौंदने से स्कूटी सवार महिला फाइनेंस कर्मी की मौत
फिरोजाबाद, जून 10 -- रामगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली के रौंदने से स्कूटी सवार महिला फाइनेंस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे ट्रामा सेंटर लेकर आई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना नगला सिंघी के गांव एलई निवासी 32 वर्षीय प्रियंका पत्नी हेमंत उपाध्याय बजाज फिंसर कंपनी में फाइनेंस कर्मचारी थी। उसकी तैनाती छारबाग स्थित कार्यालय में थी। मंगलवार देर शाम वह स्कूटी से कार्यालय में धनराशि जमा करने के लिए जा रही थी। उसी दौरान नगला महादेव के निकट पीछे तेज रफ्तार से दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर के रौंदने से स्कूटी सवार महिला फाइनेंस कर्मी की मौत पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस द्वारा उसे ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां चिकित्सक ने उसे मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.