उन्नाव, मार्च 1 -- बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित मंगलीखेड़ा गांव के पास रविवार दोपहर बाद ट्रैक्टर के बाइक में टक्कर मारने से वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के समय वृद्ध बाइक से घर लौट रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के भट्ठनखेड़ा गांव के रहने वाले 65 वर्षीय वृद्ध कालिका प्रसाद पुत्र रामलाल आवश्यक कार्य से हफीजाबाद कस्बा आया हुआ था। यहां से कार्य निपटाकर वह बाइक से घर लौट रहा था। तभी हरदोई उन्नाव मार्ग स्थिति मंगलीखेड़ा गांव के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद किसी तरह स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे निजी वाहन से बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया गया। यहा...