ट्रैक्टर के बाइक में टक्कर मारने से नवविवाहिता की मौत
उन्नाव, मई 30 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे अंडर पास स्थिति नौसहरा गांव के पास शनिवार दोपहर ट्रैक्टर के बाइक में टक्कर मारने से नवविवाहिता की मौत हो गई। जबकि हादसे में छोटी ननद व पति जख्मी हो गए। हादसा उस समय हुआ जब नवविवाहिता ननद व पति के साथ धार्मिक स्थल जा रही थी। घटना में घायल ननद को बांगरमऊ सीएचसी डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गौरिया कला गांव के रहने वाले 25 वर्षीय सूरज पुत्र राजू अपनी 22 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी तथा 16 वर्षीय बहन शुभांगी को बाइक पर बिठाकर शनिवार दोपहर थाना क्षेत्र में ही स्थित बरगदिया बाबा नामक धार्मिक स्थल जा रहा था। रास्ते में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे अंडर पास स्थिति नौसहरा गांव के निकट सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.