फिरोजाबाद, मार्च 23 -- रसूलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आने से मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। सिरसागंज निवासी 25 वर्षीय अमन पुत्र उजयत शहर की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। सोमवार शाम को वह ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहा था। उसी दौरान आसफाबाद चौराहा पर ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। यह देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आने से मजदूर की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.