दुमका, मार्च 31 -- जामा, प्रतिनिध। तेज गति में मयूराक्षी नदी से बालू लाने जा रहे ट्रैक्टर के असंतुलित होकर पलट जाने से उसमें दबकर चालक व एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेदिया पंचायत के सिताकोहबर गांव के समीप सोमवार की है। दोनों मृतकों की पहचान जामा थाना क्षेत्र के बेदिया पंचायत के जरूवाडीह निवासी कमल सोरेन (20), पिता किरण सोरेन व परमेश्वर मरांडी (38) पिता स्व. चंदन मरांडी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर जामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर ही कागजी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल अस्पताल दुमका भेज दिया है। पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवई में जुटी है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को चालक मयू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.