गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम। हसनपुर गांव में शुक्रवार शाम सड़क हादसे में गांव के पंचायत समिति सदस्य 40 वर्षीय अजय कुमार की मौत हो गई। खेत से लौटते समय ट्रैक्टर और ट्रॉली को जोड़ने वाली कपलिंग अचानक टूट गई, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। अजय ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उनकी गर्दन की हड्डी टूट गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार शुक्रवार शाम को ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गांव के रास्ते से गुजर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चलते ट्रैक्टर में अचानक ट्रॉली और इंजन के बीच का जोड़ (कपलिंग) टूट गया। कपलिंग टूटते ही ट्रैक्टर का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और वह बीच सड़क पर ही पलट गया। अजय कुमार को संभलने का मौका भी नहीं मिला और वह भारी-भरकम ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.