घाटशिला, फरवरी 5 -- घाटशिला। घाटशिला थाना क्षेत्र के शिरिसबोनी झाड़बेड़ा गांव के बिच गांव ट्रैक्टर के निचे दबकर बुधवार की देररात ट्रैक्टर चालक बलराम उर्फ भोक्तू सबर(40वर्ष) की मौत हो गया। बलराम उर्फ भोक्तु सबर घाटशिला थाना क्षेत्र के हुलूंग गांव के रहने वाला था। घटना रात्री करीब 9.30 बजे की बतायी जाती है, जबकी ट्रैक्टर के निचे दबे शव को बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने पर घाटशिला पुलिस दल बल के साथ मौके वारदात पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया है। समाचार लिखे जाने तक परिवार को ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नही दी गई थी, जिसके कारण मामला दर्ज नही हो सका है। जानकारी के अनुसार हुलूंग निवासी बलराम सबर दामपाड़ा क्षेत्र के ही सि...