ट्रैक्टर के धक्के से शिक्षक घायल
गोपालगंज, अप्रैल 14 -- गोपालगंज। नगर थाने के रजोखर गांव में मंगलवार को ट्रैक्टर के धक्के से एक बाइक पर सवार प्राईवेट स्कूल के शिक्षक घायल हो गए। घायल शिक्षक जादोपुर थाने के रामनगर खैरटिया गांव के राम नारायण प्रसाद के बेटे आमोद सिंह बताए गए हैं। इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुबह में शिक्षक बाइक पर सवार होकर स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.