पाकुड़, मार्च 16 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के खजुरडंगाल इलाके में रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के देवीनगर टीटीडंगाल निवासी मोहन तुरी (38 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहन तुरी खजुरडंगाल में अपने रिश्तेदार के घर घुमने आए हुए थे। शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि बालीडीह गांव के पास सड़क किनारे वह घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और मोहन तुरी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजन घायल मोहन तुरी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,...