गढ़वा, मार्च 12 -- कांडी। थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी राज नाथ मेहता की 42 वर्षीया पत्नी कलींता देवी की मौत गुरुवार देर शाम एक ट्रैक्टर के धक्के से हो गई । मृतक के पुत्र प्रिंस कुमार ने बताया कि उसकी मां घर के पास सड़क किनारे खड़ी थी। उसी दौरान एक ट्रैक्टर तेज गति से मां को धक्का मारते हुए चला गया। ट्रैक्टर पर बालू लोड था।गंभीर स्थिति में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मझिआंव लेकर जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही मौत हो गयी। अस्पताल में डॉ कविता ने जॉच कर मौत की पुष्टि की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.