सोनभद्र, अप्रैल 13 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दुद्धी कस्बे में रविवार की रात ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह दुद्धी बाजार से अपने घर वापस जा रहा था। दुद्धी कस्बे के वार्ड 10 निवासी 36 वर्षीय रमाकांत अग्रहरि पुत्र मिश्रीलाल अग्रहरि रविवार की शाम बाइक से दुद्धी बाजार सब्जी खरीदने गया था। सब्जी खरीदने के बाद वह अपने घर वापस लौट रहा था। रात लगभग साढे़ नौ बजे जैसे ही वह कस्बा स्थित मोर्चरी हाउस के पास पहुंचा, इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने विपरीत दिशा में जाकर युवक को धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल रमाकांत को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी में भर्ती कराया। ड्यूटी में तैनात...