ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार घायल
गाजीपुर, मई 19 -- दुल्लहपुर। स्थानीय बाजार के पश्चिम देवा पोखरा के पास मंगलवार की शाम अपने रिश्तेदार को लेने जलालाबाद चौराहे पर बाइक से जा रहा युवक ट्रैक्टर के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट होने पर उसे मऊ के प्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दुल्लहपुर बाजार निवासी अजय विश्वकर्मा का पुत्र आयुष विश्वकर्मा मंगलवार की शाम अपने मामा को लेने बाइक से जलालाबाद चौराहे पर जा रहा था कि देवा पोखरा के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। परिजनों ने उसे मऊ स्थित प्रकाश हास्पिटल में भर्ती कराया है। जहां उसके सिर में 16 टांके लगाए गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.