खगडि़या, जून 26 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। खगड़िया-अलौली मुख्य मार्ग पर बछौता गांव के निकट बुधवार की देर ट्रैक्टर से टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक अविनाश कुमार व मंटून कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक जिले के गंगौर थानान्तर्गत उत्तरी भदास गांव निवासी दुलारचंद शर्मा का 21 वर्षीय पुत्र गोपी कुमार बताया जा रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- खगड़िया: ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायलघटना का वर्णन युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सदर अस्पताल पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गोपी कुमार मिलनसार और मेहनती युवक था। उसकी असमय ...