बांका, अप्रैल 5 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के मैनमा ओपी क्षेत्र के गोरगामा मोड़ पर शनिवार दोपहर मिट्टी लदे ट्रैक्टर के धक्के से एक बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक शंभूगंज थाना क्षेत्र के चौतरा गांव के कारू यादव के पुत्र विभाष यादव (35) था। मृतक के भाई हिमांशु यादव ने बताया कि वह अपने भाई के साथ बाइक से अपना इलाज कराने अमरपुर आए थे। वहां से वापस लौटने के क्रम में गोरगामा मोड़ के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्होंने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायल भाई को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉ अपूर्व अमन सिंह ने उनकी जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही उनकी...