बक्सर, मई 23 -- पेज तीन के लिए --- नावानगर, एक संवाददाता। नावानगर-भटौली मार्ग पर स्थानीय हाई स्कूल गेट पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के धक्के से दो किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों जख्मी किशोरों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- सहरसा : ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में युवक गंभीर घायलघटना की जानकारी जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बक्सर के लिए रेफर कर दिया है। घटना शनिवार की शाम चार बजे के बाद की है। जख्मी किशोरों की पहचान बंटी कुमार ठाकुर (10 वर्ष), पिता-अरविंद ठाकुर व हिमांशु कुमार (10 वर्ष) पिता रमेश यादव ग्राम रूपसागर के रूप में हुई है। दोनों को सिर व पैर में गंभीर चोटें आई है।पुलिस की कार्रवाई अपर थानाध्यक्ष...