ट्रैक्टर के धक्के से दीवार गिराने का आरोप
भागलपुर, मई 9 -- गोराडीह संवाददाता गोराडीह थाना क्षेत्र के डंडाबजार गांव में ट्रैक्टर से धक्का मारकर दीवार गिराने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया गया है। गांव के ही शिव शंकर यादव ने आवेदन देते हुए आरोप लगाया है कि गांव के ही आधे दर्जन ट्रैक्टर के चालक और मालिक द्वारा अवैध रूप से मिट्टी और बालू की ढुलाई की जा रही है। उन्हीं लोगों ने मेरी चारदीवारी तोड़ दी। साथ ही आरोप लगाया है कि सभी ट्रैक्टर चालक बिना लाइसेंस के ही ट्रैक्टर चलाते हैं और वे लोग नशे में धुत रहते हैं। पीड़ित ने गोराडीह पुलिस से सभी ट्रैक्टर चालक और मलिक पर कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- परिवहन नियमों की अनदेखी, बिना नंबर ट्रैक्टरों का हो रहा परिचालन वहीं थानाध्यक्ष संजय सिंह बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.