ट्रैक्टर के धक्के से दीवार गिरने से सास-बहू व एक बच्ची जख्मी
गोपालगंज, मई 27 -- गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाने के पोखरभिंडा नोनिया टोला गांव में मंगलवार की देर शाम ट्रैक्टर के धक्के से दीवार गिरने से सास-बहू व एक बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। इलाज के लिए उन्हें कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्व. बाबूलाल महतो की 100 वर्षीय पत्नी राधिका देवी बलिन्द्र महतो की 35 वर्षीय पत्नी पूजा देवी व नागेन्द्र महतो की सात वर्षीय बेटी अनुष्का कुमारी अपने घर के बरामदे में बैठी हुईं थी। इस दौरान एक बेकाबू ट्रैक्टर उनके घर के दीवार में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दीवार बरामदे में बैठी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.