मिर्जापुर, जनवरी 8 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के खंडवर मझारी गांव में बुधवार की सुबह ग्यारह बजे ट्रैक्टर के धक्के से गिरी बाउंड्रीवाल के नीचे दबकर बच्ची की मौत हो गई। वहीं, पास में ही खेल रहे अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। सामुदायिक भवन के परिसर में बाउंड्रीवाल के पास चालक ट्रैक्टर को थ्रेसर मशीन से टोचन कर रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। खंडवर मझारी गांव निवासी रवींद्र कुमार की पुत्री सात वर्षीय शिखा अन्य बच्चों के साथ सामुदायिक भवन की बाउंड्रीवाल के पास बाहर खेल रही थी। उसी समय गांव का ही ट्रैक्टर चालक हेमचंद सामुदायिक भवन परिसर में पहुंचा। खड़े थ्रेसर मशीन से ट्रैक्टर को टोचन करने लगा। टोचन करते समय ट्रैक्टर ने बाउंड्रीवाल में टक्कर मार दिया, जिससे बाउंड्रीवाल भरभरा कर ढह गई और बाहर खेल रही शिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.