बिहारशरीफ, मार्च 27 -- नगरनौसा थाना क्षेत्र के बदल बिगहा गांव की घटना नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बदल बिगहा गांव के पास शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान करायपरसुराय थाना क्षेत्र के मेढ़ना गांव निवासी कृष्ण पासवान की 54 वर्षीया पत्नी गीता देवी के रूप में की गयी है। बेटा रामजी कुमार जख्मी हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि मां-बेटा नगरनौसा से अपने घर लौट रहे थे। बदल बिगहा गांव के पास अचानक तेज आंधी आ गयी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दिया। महिला बाइक से गिर गयी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से बेटे को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.