हाथरस, मार्च 6 -- हसायन, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अडू में गुरुवार दोपहर को नौ साल की बच्ची की ट्रैक्टर के टायर और मडगार्ड के बीच में फंसकर मौत हो गई। बच्ची पड़ोस के ही रहने वाले ट्रैक्टर मालिक के पुत्र के साथ ट्रैक्टर पर बैठी हुई थी। उसके हाथ में आलू का थैला था जो टायर में फंस गया जिससे वह भी मडगार्ड और टायर के बीच फंस गई। ट्रैक्टर ड्राइवर ने तुरंत ट्रैक्टर रोका। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। बच्ची दस मिनट तक तड़पती रही। जब गांव वालों ने उसे निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दीक्षा पुत्री सुरेश कुमार उर्फ भोलू उम्र करीब नौ वर्ष निवासी नगला अडू गांव के संविलियन विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। मृतक दीक्षा सहित तीन बहन और दो ...