सोनभद्र, फरवरी 18 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर के मदनपुर गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर पुत्र की मौत हो गई तथा पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बभनी के बरवाटोला गांव के निवासी है और छत्तीसगढ़ में रिश्तेदारी में छठी के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। बभनी थाना क्षेत्र के बरवाटोला गांव निवासी 30 वर्षीय गोविन्द अपने पिता 55 वर्षीय राम किशुन 55 पुत्र गोकुल के साथ छत्तीसगढ़ रिश्तेदारी में छठ्ठी कार्यक्रम में गये थे। वहां कार्यक्रम के बाद मंगलवार के शाम को वे बाइक से घर वापस लौट रहे थे। छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर के मदनपुर के पास ट्रैक्टर के चपेट में आने से गोविंद की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता रामकिशुन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.