बिजनौर, फरवरी 21 -- शहर कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर के कृषि उपकरण चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया टिलर भी बरामद किया है। शहर कोतवाली थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि 19 फरवरी को ग्राम मोल्हड़पुर निवासी राजीव कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि चोर उनके ट्रैक्टर का टिलर चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद 20 फरवरी को जमालपुर पठानी निवासी संजीव कुमार ने थाने में तहरीर दी कि तारिक नाम का युवक ट्रैक्टर से उनकी हैरो चोरी कर रहा था। इस दौरान वादी और अन्य लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। -- पूछताछ में कबूला टिलर चोरी का मामला पुलिस पूछताछ में आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.