गढ़वा, मई 7 -- रंका। रंका-चिनिया मुख्य पथ स्थित बघोटवाखैर मोड़ के पास गुरुवार दोपहर बाद ट्रैक्टर का इंजन पलटने से उसमें दबकर चालक 25 वर्षीय अर्जुन सिंह की मौत घटनास्थल पर हो गयी। मृतक चालक अर्जुन ट्रैक्टर का इंजन लेकर आ रहा था। बघोटवाखैर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके नीचे चालक दब गया। उससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वह चिनिया थाना क्षेत्र के रानीचेरी गांव निवासी संजय सिंह का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर चिनिया से रंका की ओर आ रहा था। उसी दौरान यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.