ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से हादसे में चालक की मौत
गिरडीह, मई 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पीरटांड़ थाना क्षेत्र करेंदो नदी में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से हुए हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक ट्रैक्टर चालक खुखरा थाना क्षेत्र के चतरोडीह निवासी 30 वर्षीय जीतन कोल है। बताया जाता है कि जीतन कोल शुक्रवार की देर शाम करेंदो नदी से अवैध बालू ट्रैक्टर लादकर नदी से निकल रहे थे। इसी दौरान नदी घाट से उपर चढ़ने के क्रम में ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और उसका अगला हिस्सा उपर उठ गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर पलटने से चालक और अज्ञात वाहन की टक्कर से खलीसी की मौत बताया जाता है कि देर रात तक जब जीतन घर नहीं लौटा तो परिजनों ने मोबाइल पर फोन किया पर कोई जवाब नहीं मिला। बाद में एक राहगीर ने फोन उठाकर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.