ट्रैक्टर की बैट्री चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार
जहानाबाद, जून 24 -- करपी, निज संवाददाता। करपी पुलिस ने ट्रैक्टर की बैट्री चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करपी थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि इंडियन आयल पेट्रोल पंप के निकट एक ट्रैक्टर खड़ी थी। जिसकी बैटरी चुरा ली गई। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार करपी पुलिस इस मामले में सक्रिय हुई तथा हंसराज बाग गांव निवासी शशि कुमार उर्फ भोला एवं महुआ बाग गांव निवासी मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर बैट्री को करपी थाना के पीछे देवी स्थान के निकट जंगल से बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- दुकानों के सामने खड़े पांच ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.