ट्रैक्टर की प्रेशर ट्राली में दबकर चालक की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जेसीबी से खोदी गई मिट्टी को ट्रैक्टर से ढुलाई की जा रही थी। मिट्टी गिराने के बाद ट्रैक्टर की उठी प्रेशर ट्रॉली नीचे नहीं गिरी। चालक ट्रॉली के नीचे प्रेशर सही करने लगा। इतने में ट्रॉली अचानक गिर गई और उसकी दबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उदयपुर थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी रामगरीब का 18 वर्षीय बेटा सुशील कुमार रैदास जेसीबी के साथ लगे मिट्टी ढोने वाले ट्रैक्टर पर चालक था। मंगलवार रात गांव के ही रामहेत पाल के घर पर रात 11 बजे जेसीबी से मिट्टी खोदकर तीन ट्रैक्टर से ढुलाई की जा रही थी। सुशील भी एक ट्रैक्टर से मिट्टी ले जा रहा था। रामहेत के घर पर मिट्टी गिराने के दौरान ट्रॉली उठी लेकिन गिरी नहीं तो चालक सुशील नीचे उतरा और ट्रॉली के प्रेशर की पाइप चेक करने लगा। इसी दौरान ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.