समस्तीपुर, अप्रैल 3 -- मोहिउद्दीननगर। सड़क हादसे मे घायल स्कूली छात्रा श्रुति कुमारी की सीएचसी पर मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मामला को शांत कराया। वहीं शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा। मिली जानकारी के अनुसार हरैल पंचायत के चापर निवासी शमीर सिंह उर्फ हरी सिंह की 15 वर्षीय पुत्री श्रुति कुमारी अपने घर से मोहिउद्दीननगर बाजार कोचिंग करने साइकिल से जा रही थी। इसी बीच हरैल-मोहिउद्दीननगर मुख पथ पर विपरीत दिशा से तेज रफ़्तार मे आ रही ट्रैक्टर की चपेट मे आ गई। जिससे श्रुति कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगो की मदद से उसे सीएचसी मोहिउद्दीननगर ले जाया गया। जहां सीएचसी मे ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सुचना मिलते ही परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.