ट्रैक्टर की ठोकर से साइकिल सवार किशोर की मौत
समस्तीपुर, मई 21 -- रोसड़ा। थाना क्षेत्र के ठाहर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साईिकल सवार को ठोकर मार दी। जिससे साईिकल सवार किशोर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के छौनी निवासी मुन्ना यादव के पुत्र गोलू कुमार (15) के रूप में की गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक साईिकल सवार गोलू अपने घर से एरौत की ओर जा रहा था, इसी दौरान रोसड़ा-हथौड़ी मुख्य पथ पर ठाहर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे ठोकर मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे ईलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर देर शाम मृतक के घर पहुंची रोसड़ा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजे जाने की प्रक्रिया में जुटी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.