समस्तीपुर, मई 18 -- विद्यापतिनगर। निज संवाददाता। थाना के मऊ बाजार में रविवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में जनगणना कार्य में लगे शिक्षक घायल हो गए। शिक्षक की पहचान गढ़सिसई पंचायत निवासी राम प्रवेश महतो के पुत्र अमर कुमार महतो के रूप में हुई है, जो उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ धनेशपुर दक्षिण में पदस्थापित हैं। बताया गया कि अमर कुमार महतो जनगणना कार्य में बतौर प्रगणक ड्यूटी कर रहे थे। रविवार की देर शाम ड्यूटी समाप्त कर वे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मउ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-3 में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घायल...