मोतिहारी, मई 14 -- मोतिहारी, निसं। नगर थाना क्षेत्र के देवराहा बाबा चौक से कुंवारी देवी चौक जानेवाली रोड़ में ट्रैक्टर की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका छतौनी थाना क्षेत्र के बड़ा बरियारपुर वार्ड 43 निवासी बच्ची देवी (60) थी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा। सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशितों को समझाकर मामले को शांत कराया तथा जाम हटाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी。 यह भी पढ़ें-...