मधुबनी, जून 27 -- बेनीपट्टी। अरेर थाना के धकजरी सहनी एरूआ टोल के निकट एक ट्रैक्टर की ठोकर से महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान राम जतन मुखिया की पत्नी 55 वर्षीय जिबिछनी देवी के रूप मेंे की गई है। पुलिस सब को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेजने की तैयारी में जुटी है। थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बताया कि महिला धकजरी से अपने घर की ओर जा रही थी। लोगों ने बताया कि किसी ट्रैक्टर से ठोकर लगने के बाद वह गिर गई और उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम में भेजा जा रहा है। घटना शनिवार की देर संध्या की है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की ठोकर से महिला की मौत वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि जिबिछनी देवी धकजरी बाजार से अपने घर लौट रही थी। पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर पीछे से ठोकर मार दी। जब तक लोग वहां पहंुचकर डॉक्टर के पास ले जाता तब तक वह दम तो...