हाजीपुर, अप्रैल 29 -- सहदेई बुजुर्ग।संसू देसरी थाना क्षेत्र के खड़गपुर बांध के पास ट्रैक्टर की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। मृतका बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर पछियारी टोला निवासी के दिलीप राय के 45 वर्षीय पत्नी रामकली देवी थी। घटना की सूचना मिलने पर चांदपुरा थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार मौके पर पहुंचे और मामले के जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृत महिला के बेटे मनीष कुमार का कहना है कि पूरे परिवार के साथ ननिहाल खड़गपुर में ही रहते हैं। उनकी मां दलान पर बैठी हुई थीं, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बिजली के पोल में ठोकर मार दिया। हादसे में पोल टूटकर मेरी मां के ऊपर गिर गया। इससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर वहां से भाग निकला। मृत महिला के पांच लड़के हैं। घटना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.