ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, एनएच जाम
मुजफ्फरपुर, मई 25 -- कटरा, एक संवाददाता। निर्माणाधीन मझोली-चोरौत एनएच 527 पर रविवार देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक यजुआर पूर्वी पंचायत के लक्ष्मीपुर निवासी विंदेश्वर राउत का पुत्र रंजीत राउत (25) था। युवक पहसौल बाजार से काम कर लौट रहा था। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच जाम कर दिया। वे लोग स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। वहीं, मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ली। थानेदार रोशन कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.