ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार बुजुर्ग का पैर टूटा
मुजफ्फरपुर, जून 5 -- मोतीपुर। सरैया पथ पर सिंगैला पुल के समीप शुक्रवार देर शाम ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार जख्मी हो गया। उसका दाहिना पैर टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कथैया थाना क्षेत्र के जसौली निवासी नरेंद्र तिवारी (68) को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। नरेंद्र तिवारी ने बताया कि वह मोतीपुर बाजार से घर लौट रहे थे। तभी खेत से मिट्टी लेकर ट्रैक्टर अचानक सड़क पर आ गया। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- पवना में बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, सवार जख्मी यह भी पढ़ें- ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त, चालक घायल; मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.