आरा, फरवरी 17 -- आरा, हि.सं.। भोजपुर के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़कागांव (अख्तियारपुर) गांव के समीप मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक में ठोकर मार दी। बाइक सवार दो भाइयों सहित एक ही गांव के तीन युवक जख्मी हो गये। इनमें एक की स्थिति गंभीर बनी है। उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। हालांकि परिजनों की ओर से उसका इलाज आरा के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। दो अन्य घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौशिक दुलारपुर गांव निवासी झाम लाल यादव के 28 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार, 24 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार और उसी गांव के मदन यादव के 29 वर्षीय पुत्र दयानंद कुमार शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह तीनों बाइक द्वारा गांव से आरा रहे थे। उसी दौरान बड़कागांव (अख्तियार...