मोतिहारी, अप्रैल 18 -- बंजरिया, एसं। नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौक पर शनिवार की सुबह दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये है। घायल बंजारिया थाना क्षेत्र के सिसवा पूर्वी पंचायत के अतीउल्लाह का पुत्र जाफर अली और अफसर अली है। दोनों युवक आपस में सगे भाई हैं। जानकारी के अनुसार दोनों भाई अपने घर से सुबह स्टेशन रोड होते हुए अपने बाइक से गांधी मैदान जा रहे थे । बाइक अफसार चला रहा था । वहीं विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने डाक बंगला के पास बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । जिसमें अफसर का पैर पूरी तरह टूट गया है । वहीं जाफर घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया था । मौके पर स्थानीय लोगों ने 112 पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी । जिसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए । जबकि पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.