जमुई, अप्रैल 7 -- जमुई, निज संवाददाात जमुई - सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित अगहरा-बरुअट्टा गांव के समीप सोमवार को बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद 112 नंबर की पुलिस द्वारा घायल बाइक सवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घायल की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के धीरा गांव निवासी सतेंद्र सिंह के पुत्र चंदन कुमार के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही घायल के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। परिजन द्वारा बताया गया कि चंदन कुमार जमुई स्थित महिन्द्रा शो-रुम में कार्य करता है। सोमवार को धीरा से बाइक पर सवार होकर जमुई आ रहा था। इसी दौरान अगहरा-बरुअट्टा गांव के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.