ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक पर सवार पति की मौत, पत्नी घायल
गिरडीह, मई 28 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत केनारी गांव के समीप ताराटांड़-गांडेय मुख्य सड़क पर मंगलवार करीब 10 बजे रात में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल पर सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई व पत्नी घायल हो गई। मृतक की पहचान थाना अहिल्यापुर ग्राम लडुदाह निवासी 48 वर्षीय बाबूलाल मुर्मू के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह अपने घर से बाबूलाल मुर्मू अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चचका अपने रिशतेदार के यहां गया हुआ था। वापस अपना घर लडुदाह आने के क्रम में ताराटांड़-गांडेय मुख्य मार्ग पर केनारी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को जोरदार ठोकर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति बाबुलाल मुर्मू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.