मोतिहारी, मार्च 19 -- तुरकौलिया,निसं। थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची की ट्रैक्टर की ठोकर से मौत हो गई। घटना बैरिया बाजार से पिपरिया जाने वाली सड़क पर हुई, जहां मासूम बच्ची अपने घर के पास ही थी। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है। मृत बच्ची की पहचान सलमान आलम की पुत्री जारी खातून (7) के रूप में हुई है । बताया जाता है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली बैरिया बाजार से सपही की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद बच्ची को ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.