मोतिहारी, फरवरी 17 -- पकड़ीदयाल,निसं। थाना क्षेत्र के सिसहनी पंचायत लापरवाह ट्रैक्टर ड्राइवर ने सोमवार को नौंवी की छात्रा को कुचल दिया,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृत छात्रा की पहचान शहनाज खातून(15) पिता अब्दुल रजाक वार्ड नंबर 14 निवासी के रूप में की गयी है। मृतका के परिजन नबी अख्तर आलम ने आरोप लगाते हुए बताया है कि भोला सिंह का ट्रैक्टर था। छात्रा अपने छोटे भाई के स्कूल में खाना पहुंचा कर 11 बजे घर वापस आ रही थी। तभी रास्ते में ही लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने छात्रा को कुचल दिया, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर मालिक ,चालक व उसके परिवार के सदस्य मिलकर छात्रा के शव को चौकी के नीचे छुपाने का प्रयास किया। गांव के ही एक व्यक्ति के सूचना पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो चौकी के नीचे छात्रा का शव पड़ा हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.